मेडिकल कॉलेजों में धनतेरस पर होगी धन्वंतरि पूजा: विश्वास सारंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजो में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि (स्वास्थ्य के देवता) की पूजा की जाएगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पुस्तकों का हिंदी संस्करण रविवार को पेश किया गया। सारंग ने कहा कि गणपति उत्सव की तर्ज पर हर साल राज्य में मेडिकल कॉलेज में धनतेरस धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में धन्वंतरि पूजा आयोजित करने के पीछे मंशा मध्य प्रदेश के स्वस्थ राज्य बनाना है।

सारंग ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भगवान धन्वंतरि की पूजा करके, हम अपने और दूसरों के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। धनतेरस (जो इस साल 22 अक्टूबर को है) पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम आयोजित कर भगवान धन्वंतरि की पूजा करेंगे। इसमें सभी डॉक्टर, छात्र और रोगियों के तीमारदार भाग लेंगे और सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रथम वर्ष के एमबीबीएस पाठ्यक्रम की तीन पाठ्यपुस्तकों के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया।

यह मध्य प्रदेश सरकार की हिंदी में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की थी कि डॉक्टर अपने पर्चें के ऊपरी हिस्से में आरएक्स (लैटिन शब्द से उत्पन्न का प्रतीक) के स्थान पर ‘श्री हरि’ लिख सकते हैं और फिर दवाओं आदि की सूची हिंदी में लिख सकते हैं।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ