नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिले में शनिवार को 75 साल की महिला सहित छह लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। डेंगू मरीजों की संख्या 145 हो गई है। शनिवार को लंका, दुर्गाकुंड, पहड़िया, चितईपुर की मीरा कॉलोनी, हुकुलगंज, कैंटोंमेंट में मरीज मिले हैं। 75 वर्षीय महिला कैंटोंमेंट की हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शरतचंद्र पांडेय ने बताया कि जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है। नगर निगम की टीम ने फॉगिंग भी कराई।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ