ललित अग्रहरि को मिला फार्मा दर्शन बुक में स्थान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

उल्हासनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी दिनेश अग्रहरि के पुत्र ललित अग्रहरि को फार्मा दर्शन बुक में स्थान मिलने से उनके परिवार के साथ साथ उनके मित्रों में खुशी की लहर देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आइडियल कॉलेज कल्याण के, बीफार्मा तीसरे वर्ष के छात्र ललित अग्रहरि को सुश्री सुचिता गोखले और डॉ उज्ज्वला दुबे के मार्गदर्शन में अपने चार साथियों शुभम दावले, साहिल मिश्रा, रिद्धि टांडेल तथा कल्पेश मरोड़कर के साथ अपने कॉलेज की तरफ से और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला था। 

डॉ. एमएस गोसावी कॉलेज एंड फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, नासिक में आयोजित इस प्रतियोगिता में ललित और उनकी पूरी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। ललित अग्रहरि और उनकी पूरी टीम को यह उपलब्धि मिलने पर उद्योगपति और बीजेपी के उत्तर भारतीय मोर्चा उल्हासनगर के महासचिव संजय कन्हैयालाल गुप्ता, विशेष कार्यकारी अधिकारी महेश यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश सुखरमानी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, भाजपा लीगल सेल के उल्हासनगर अध्यक्ष एड रूद्रमणि पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा के उल्हासनगर अध्यक्ष फूलचंद यादव, मां शारदा मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उत्तर विकास सामाजिक संस्था कल्याण के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र प्रताप सिंह, श्री रामचरितमानस प्रचार सेवा मंडल अंबरनाथ के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उल्हासनगर सुजीत उपाध्याय, भाजपा उल्हासनगर के मीडिया प्रमुख रोशन झा, सुजीत मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने ललित अग्रहरी और उनकी टीम को बधाई दी है।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ