नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। विद्या भारती से जुड़े स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में 11 से 13 नवंबर तक होगा। इसमें संस्कृतिक प्रश्नमंच, आशु भाषण तथा कथाकथन की प्रतियोगिताएं होगी।
मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे देश से 11 क्षेत्रों के 187 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जिसमें लघु भारत का दर्शन होने वाला है। व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश निरीक्षक काशी प्रांत रामजी सिंह, रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, ज्वाला देवी रसूलाबाद के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्रा, ज्वाला देवी मम्फोर्डगंज की प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव, दिनेश दुबे, सतीश कुमार सिंह एवं अजय त्रिपाठी आदि के पास है।
0 टिप्पणियाँ