तमंचा सटाकर मारने पीटने में 10 पर मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पूरा पड़ाइन दारागंज के रहने वाले राहुल सोनकर ने दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दिवाली पर वह अपने ससुराल गया था। वहां पर दीप जला रहा था। इस दौरान पहले से मौजूद ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने घेर लिया। तमंचा सटाकर मारने लगे।
एक आदमी ने तमंचा सटाकर धमकाया कि यहां पर दोबारा आए तो जान से मार दिए जाओगे। मारपीट होने पर भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकले। राहुल की शिकायत पर पुलिस ने किशन, हिमांशु, शुभम, रजत, आजू, शुभम भारतीय, शिवम, मिथुन, चालक और खन्ना भारतीय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |