BREAKING

Jaunpur News: राइस मिल के पास युवक का शव मिला

बिजली के तार से फांसी लगाने की आशंका

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में मंगलवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक राइस मिल के पास मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अमित कुमार (32) पुत्र सभाजीत निवासी पिलखुआ के रूप में हुई है। बताया गया कि अमित घर से कुछ दूरी पर स्थित राइस मिल के पास पहुंचा था। वहीं बिजली के तार के सहारे फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने दाखिल किया नामांकन

जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें