BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

नया सवेरा नेटवर्क

चन्दवक।  आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनौरा गांव के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की रविवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बसगीत गांव निवासी ज्वाला चौहान (45) पुत्र नान्हू चौहान शनिवार शाम करीब तीन बजे कनौरा गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा प्रभु चौहान पुत्र सत्यदेव चौहान, निवासी सिहुका थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक हमारे चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं : बीपी त्रिपाठी 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें