BREAKING

Jaunpur News: अखिलेश यादव से मिले युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय, 2027 को लेकर बढ़ी सरगर्मी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन, जनसेवा और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद तनुज पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन से जनसेवा और बदलापुर के विकास के संकल्प को और मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

वहीं, इस मुलाकात को लेकर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तनुज पांडे अपनी दावेदारी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लगातार क्षेत्र में सक्रियता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को इसी राजनीतिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी के चयन को लेकर अंतिम निर्णय समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा। फिलहाल तनुज पांडे की सक्रियता ने बदलापुर की सियासत में संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा जरूर बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कचगांव में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें