BREAKING

Jaunpur News: रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व योगदान पर डाला प्रकाश, विद्यार्थियों ने जताया गुरुजनों के प्रति आभार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रज़ा डी.एम. (शिया) इंटर कॉलेज, जौनपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अलमदार हुसैन नज़र एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।


कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनके विचार और आदर्श आज भी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करता है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गुरु ही शिष्य के जीवन को देता है सही दिशा : गिरीश चंद्र यादव

इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


कार्यक्रम में एजाज़ मेंहदी, सैय्यद हसन सईद, जमाल हैदर, सैय्यद वसी अहमद, मो. रज़ा खान, मो. अब्बास, सैय्यद जमीरुल हसन, सैय्यद समर रज़ा जैदी, सैय्यद कुमैल हैदर, ज़ुहैब हसन, डॉ. हाशिम खान, फैजान हसन, मिर्जा शमशाद, जीशान रिजवी, मोज्मिल जैदी, नबी हैदर, मोदस्सिर इकबाल, आजम खान, असगर खान, हरेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें