BREAKING

Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सत्यनारायण मंदिर समेत अनेक मन्दिरों में भव्य सजावट

समस्त दैवीय स्थलों पर बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की... के साथ ही हुआ भजन कीर्तन

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शीतला चौकियां धाम समेत अनेक स्थलों पर भव्य सजावट की गई।धाम परिसर के अगल बगल सभी मन्दिरो को रंग बिरंगे फूलों आकर्षण झालर लाइट से सजाया गया। माँ शीतला मंदिर के मुख्य दरबार को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया। माँ शीतला के दरबार में गर्भ गृह तक गुलाब की पंखुड़ियों से सुशोभित यमुना नदी का चित्रण किया गया।जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहीं। वही रात्रि जन्मोत्सव के पूर्व सत्यनारायण मंदिर में मांगलिक सोहर गीत भजन कीर्तन करते हुए भक्त नज़र आए।

वही माँ शीतला मंदिर के साथ ही काल भैरव मंदिर, काली माँ मंदिर, शीतला चौकिया चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित धाम के समस्त दैवीय स्थलों पर बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई।फूलों,मालाओं व रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट से पूरा धाम कृष्णमय हो गया।शाम होते ही भक्तों नें सभी  मन्दिरों में भजन-कीर्तन किया।।महंत विवेकानंद पंडा नें बताया की आने वाले सभी भक्तों के लिए जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मनुष्य जीवन का उद्देश्य, परमात्मा की प्राप्ति

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें