Jaunpur News: अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की फरियाद
सभी तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
सिधाई शाहगंज निवासी सिकन्दर यादव ने राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोडने का पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को पात्रता की जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने को कहा।
ग्राम सुरिस शाहगंज निवासी शम्भूनाथ व अन्य ग्रामवासी द्वारा जर्जर विद्युत पोल हटावाकर नये पोल लगवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जिस पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि इसका समयबद्ध निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
भूमि विवाद से संबंधित अधिक प्रकरण प्राप्त होने पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण नियमानुसार एवं मेरिट के आधार पर किया जाए। धारा-24 के अंतर्गत 03 से 05 वर्ष से लंबित पुराने वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने तथा धारा-116 एवं धारा-34 के प्रकरणों की पेन्डेन्सी को समाप्त करने के निर्देश दिए।
निर्विवाद वरासत के मामलों में निर्धारित समयावधि के भीतर वरासत दर्ज करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी दशा में शिकायतकर्ता से असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त नहीं होना चाहिए। अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि बरसात के कारण खराब हुई सड़कों को तत्काल मोटरेबल कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बरसात के बाद सड़कों पर शीघ्रातिशीघ्र ब्लैक टॉप कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 189 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा गंगाराम गौतम, उप जिलाधिकारी शाहंगज अकुर वर्मा, क्षेत्राधिकारी शाहंगज सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें | Delhi News: डॉ. ज्ञान प्रकाश एवं अलका पांडेय की दो पुस्तकों का भव्य विमोचन
![]() |
| Ad |

.jpeg)
