Jaunpur News: श्रीगणपति पूजा महासमिति का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह 6 सितंबर को
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर में श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के तत्वाधान में 23वाँ पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 06 सितंबर 2026 को शहर के उर्दू बाजार स्थित श्री घनश्यामदास बैंकर का बगीचा में आयोजित किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा उपस्थित रहेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध समाजसेवी श्री ज्ञानप्रकाश सिंह करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ओम प्रकाश बाबा दुबे, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर व विशिष्ट अतिथिगण के रूप में डॉo सरफराज खान प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद, डॉo ऋषभ यादव वरिष्ठ फिजीशियन, डॉo विवेक श्रीवास्तव एमडी फिजीशियन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गत वर्ष विराट श्री गणेशोत्सव में सहभागिता निभाने वाली समस्त पूजन समितियों को साथ ही समाजसेवी संगठन व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा।।महासमिति के मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव एडवोकेट ने समस्त पूजन समितियों एवं नगरवासियों से अपील किया है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)