BREAKING

Jaunpur News: पुत्र की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा ललही छठ व्रत

पूजन-अर्चन कर विधि-विधान से की पुत्र की सुख-समृद्धि की कामना

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर। पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बुधवार को क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ ललही छठ (हलषष्ठी) का व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर ललही छठ की कथा सुनी और पुत्रों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव स्थित बाबा बलराम दास मंदिर परिसर में नामवर सिंह के तालाब पर सुबह से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समूह में पहुंचीं महिलाओं ने बारी-बारी से ललही छठ का पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने व्रत कथा का श्रवण कर एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया।

महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए अपने पुत्रों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा स्थल पर महिलाओं की आवाजाही लगी रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़कों पर आवारा पशु, हादसे का खतरा

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें