BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का प्रयास रहा सफल, रेल मंत्री का जताया आभार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सौगात मिली है। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22419/22420 गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से जौनपुर सहित आसपास के जनपदों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव का प्रयास सफल रहा। राज्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ट्रेन के ठहराव से दिल्ली, पूर्वांचल सहित विभिन्न प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।




उन्होंने कहा कि जौनपुर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। रेलवे से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार होने से न केवल यात्रियों की परेशानी कम होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव से जौनपुर के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होगा।

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जौनपुर की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा जौनपुर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव जिले के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुगम, तेज और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें