BREAKING

Mumbai News: बृहद शिक्षक समारोह


नया सवेरा नेटवर्क

Mumbai News:  रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई मासिक काव्यगोष्ठी तो करती ही करती है।बीच बीच में अन्य आयोजन भी करती रहती है।जैसे २६ जनवरी १५ अगस्त राष्ट्रीय पर्व,होली मिलन व सम्मान समारोह। मुम्बई महानगर व आसपास को छोड़कर मुम्बई प्रवास पर आने वाले कवि कवयित्रियों का सम्मान समारोह शिक्षक दिवस व हिन्दी दिवस आदि का भी आयोजन करती रहती है।

यह भी पढ़ें | भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

इसी कड़ी में इस बार बृहद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक -०६-०९-२०२६ दिन रविवार शाम साढ़े बजे से श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई में आयोजित कर रही है।जिसमे मुम्बई महानगर के आसपास के लगभग २५ से ३० शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। पत्रकार विनय शर्मा दीप से बातचीत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं.जमदग्निपुरी ने बताया कि अल्प अर्थ के साथ संस्था समाज को साहित्य को एक नई दिशा देने के लिए सदैव तत्पर रहती है।इसीलिए प्रतिभा की खोज करने विद्यालय में बच्चों के बीच हिन्दी दिवस मनाने जाती है।इस बार हिंदी दिवस विद्या वारिधि कालेज संतोष भवन नालासोपारा ईस्ट में दिनांक- २०-०९-२०२६ दिन रविवार को दोपहर एक बजे से मनाने की योजना बनाई गई है।आप सभी साहित्य प्रेमी साहित्यकार सादर आमंत्रित हैं।


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें