BREAKING

Bareilly News: रिमझिम फुहारों के बीच निकली भगवान श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा पर जगह जगह बरसे पुष्प

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। चंद्र नगर धार्मिक समिति पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकाली जाने वाली 137 वीं भगवान श्रीकृष्ण की  परंपरागत दधिकांदों शोभा यात्रा रिमझिम फुहारों के बीच जोश व हर्षोल्लास से शांति व सद्भाव के माहौल निकाली गई जिस पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। महाराष्ट्र से आया झांझ डमरू मंडल बरबस अपनी और श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहा था। 137 वर्ष से निकलने वाली दधिकांदों की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं खासकर युवाओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह बना हुआ था, गालियों के दोनों और छत पर महिलाओं  पुरुषों, बच्चे झांकियां का आनंद लेते हुए भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगा रहे थे। 

दधिकांदों शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी, साथ ही तीन ग्वाल वालों की टोलियां अपने करतबों से शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। भक्तगण गलियों के दोनों ओर से भगवान श्री कृष्ण के सिंहासन पर फूल उछाल कर श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने कई स्थान पर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और भोग के रूप में प्रसाद वितरण किया। दधिकांदों की शोभायात्रा में सबसे आगे ग्वाल वालों की तीन टोलियाँ करतब दिखाते हुए चल रही थी, उसके बाद बैंड और  भगवान श्री कृष्ण का मुख सिंहासन चल रहा था। बाद में झांकियां की श्रृंखला में सबसे पहले श्री गणेश भगवान की झांकी, उसके बाद शिव पार्वती की झांकी, राधा कृष्ण, भारत माता,  खाटू श्याम, शिव परिवार, दुर्गा माता, कांच वाले बाबा, उसके बाद बजरंगबली की पंचमुखी झांकी और अन्य झांकियां चल रही थी। सबसे पीछे भजन मंडली की झांकी अपने भजन सुनाते हुए जा रही थी।  दधिकांदों की शोभा यात्रा में मुख्य बात यह रही के जहां कई वर्ष पूर्व उपद्रव भी हुआ था वहां सैकड़ो लोगों ने गर्मजोशी से अमन कमेटी की ओर से अच्छन अंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में दधिकांदों की शोभायात्रा का स्वागत किया जिसमें डॉ. कदीर अहमद, विष्णु अग्रवाल, डॉ. सलीम एवं हाशिम अंसारी व कई मुस्लिम सभासदों द्वारा भी स्वागत किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष प्रवक्ता दिनेश दददा एडवोकेट के अनुसार दधिकांदों की शोभा यात्रा शुरू होने से पूर्व बरेली कैंट के बीजेपी  विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष/ प्रशासक रश्मि पटेल ने श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनकी प्रथम आरती उतारी। तत्पश्चात पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी एवं नगर निगम में मेयर उमेश गौतम ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा के दुर्गा मंदिर पहुंचने पर समाजसेवी एवं आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी ने भगवान का अभिषेक किया। मौर्य मंदिर पर सपा सभासद दल के नेता पार्षद राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर उनकी आरती उतारी और रथ को चलाया। बालजती मोहल्ला पहुंचने पर बाल्मीकि बस्ती में एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।  वरिष्ठ जन कल्याण समिति द्वारा उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना के नेतृत्व में बालजती कन्या इंटर के पास स्वागत किया गया और नाश्ते का वितरण किया गया। नवादा शेखान में एरिया में खिदमात कमेटी द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया और उस पर फूल बरसाए। 

शोभा यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता कर रहे थे। मुख्य सिंहासन की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट एवं उपाध्यक्ष श्याम मनोहर गुप्ता ने संभाल रखी थी।  शोभायात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी एवं नियंत्रण महामंत्री सोमपाल प्रजापति व शोभायात्रा के संयोजक क्रमश सुरेश दिवाकर राजेश मौर्य बबलू, राजीव गुप्ता एवं राहुल चौधरी उठाए हुए थे 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, सफाई कर्मी का पुष्पवर्षा से स्वागत

शोभायात्रा में क्षेत्रीय सभासदगण छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर पार्षद, हरिओम कश्यप पार्षद एवं चंद्रपाल राठौर यात्रा में सम्मिलित रहे।

शोभायात्रा में सर्वश्री सर्वेश गुप्ता, तोताराम गुप्ता, रामेंद्र प्रसाद, पन्नीलाल मौर्य, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति, उल्फत सिंह कठेरिया, डॉ हरीश गंगवार, महेश कठेरिया डॉ विनोद यजुर्वेदी, भूपेंद्र कनौजिया, नरेश चंद गुप्ता, आशीष कुमार सक्सेना, मुकुल प्रजापति, अमोल गुप्ता, शेर बहादुर आदि ने भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा को संपन्न कराया। 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें