BREAKING

Jaunpur News: पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश दुबे के आकस्मिक निधन से फैली शोक की लहर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के कसियापुर, पट्टीनरेंद्रपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी ओमप्रकाश दुबे के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अत्यंत विनम्र, शालीन और सहयोगी प्रवृत्ति के ओमप्रकाश दुबे बीएसएफ में उप निरीक्षक के रूप में लंबी सेवा देने के बाद 2013 में सेवानिवृत हुए । तबसे वे लगातार अपने गांव में रहकर कृषि कार्य के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय थे। वह अपने पीछे तीन भाइयों सत्य प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश दुबे, आत्म प्रकाश दुबे तथा पुत्र विनय कुमार दुबे तथा आलोक कुमार दुबे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन की खबर मिलते ही उनका अंतिम  दर्शन करने वालों का तांता लग गया। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष सिंह, राजेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रमुख साधु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, पूर्व प्रधान महमदपुर गुलरा रमेश चंद्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, मीरा भायंदर परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, कल्पना जसवंत सिंह परिहार ग्राम प्रधान कशियापुर, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्रा, सूर्य प्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे, संजय दुबे, धर्मेंद्र दुबे, अतुल सिंह, परिहार, ऋषि सिंह, गौरव दुबे, गिरजा शंकर दुबे, कृपा शंकर दुबे, डॉ केडी वर्मा, बंधु तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अजय दुबे, दरोगा तिवारी, मंगला पांडे, बृजेश पांडे, स्वतंत्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा,आजाद मिश्रा, जलधारा संस्था, मीरा रोड  के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक भरत मिश्रा, सुशील मिश्रा गार्डन परिवार पूनम सागर, मितेश सिंह, योगेश सिंह, राजन शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ला, कमलेश सिंह समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली किसान की तकदीर

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें