BREAKING

Jaunpur News: आधी रात गूंजे कान्हा के जयकारे, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब


श्रीकृष्ण जन्म पर घंटे-घड़ियाल से गूंजे मंदिर, मड़ियाहूं कोतवाली में भी विधि-विधान से मनाया गया जन्मोत्सव

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


नगर के प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया था। शाम होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अक्षय कीर्ति सिंह ने किया जौनपुर का नाम रोशन 

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाए। भगवान के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही।


मड़ियाहूं कोतवाली परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।


नगर के श्रीराम जानकी मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों और घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र में देर रात तक धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें