BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जंघई पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव-जंघई रेलवे फाटक निवासी नूर आलम के पुत्र इमरान के रूप में हुई है। बताया गया कि इमरान सुबह करीब सात बजे टीवीएस विक्की बाइक का पंचर बनवाने जंघई बाजार गया था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाराफात जुलूस के लिए विशेष व्यवस्थाओं की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

पंचर बनवाने के बाद इमरान करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। जंघई पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल फूलपुर ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हंडिया रेफर कर दिया। हंडिया ले जाते समय रास्ते में ही इमरान ने दम तोड़ दिया। इमरान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। शादी-विवाह समारोहों में लाइटिंग का काम कर वह परिवार की आर्थिक मदद करता था।

मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें