BREAKING

Jaunpur News: सावन सोमवार पर त्रिलोचन महादेव में उमड़ी आस्था

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से पहले ही मंदिर के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लग गई। मुख्य पुजारी रविशंकर गिरी उर्फ सोनू ने बताया कि रात्रि आरती के बाद मंदिर के पट करीब 2:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 

सुबह 10 बजे तक करीब 30 हजार भक्तों ने बाबा त्रिलोचन महादेव के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर करीब 200 मीटर लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात रहीं। सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां करीब 500 मीटर लंबी दो कतारें लगीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ा, अब मिलेगा ₹125 प्रति कुंतल

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें