BREAKING

Jaunpur News: नागपंचमी पर साष्टांग दंडवत यात्रा निकली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नागपंचमी और श्रावण मास के तीसरे सोमवार को ‘बोल बम दंडवत संघ’ की ओर से साष्टांग दंडवत यात्रा निकाली गई। सुबह करीब नौ बजे हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से हजारों शिवभक्तों ने पवित्र जल लेकर यात्रा शुरू की। श्रद्धालु करीब डेढ़ किलोमीटर तक साष्टांग दंडवत करते हुए मोहल्ला आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का जलाभिषेक किया। यात्रा हनुमान घाट से चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और नवाब यूसुफ रोड होते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से नगर गूंजता रहा। बाबा जागेश्वर नाथ का रथ शोभायात्रा के रूप में आगे चल रहा था। संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी ‘नंदी बम’ ने बताया कि यह यात्रा लगातार 18 वर्षों से निकाली जा रही है। सुरक्षा और यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सावन सोमवार पर त्रिलोचन महादेव में उमड़ी आस्था

मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें