BREAKING

Jaunpur News: आवारा पशुओं से जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर खतरा

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। तहसील क्षेत्र के जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर जवन्सीपुर गांव के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पशु अक्सर सड़क के बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी ओमकार, पहलाद, अरविंद और मनीष ने बताया कि मार्ग पर मोड़ होने के कारण सामने से तेज रफ्तार वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। पशुओं को बचाने के प्रयास में कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर भी चुके हैं। इससे राहगीरों में दुर्घटना को लेकर भय बना रहता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिजली के खंभे पर काम करते युवक की करंट से मौत

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क से आवारा पशुओं को हटवाने तथा उनके लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गंभीर हादसा हो सकता है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें