BREAKING

Jaunpur News: वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खुलेगा


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बावजूद विभिन्न तकनीकी एवं अन्य कारणों से योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा ऐसे सभी वर्गों के पात्र छात्रों के लिए पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई की समयसारिणी निर्धारित की गई है। इसमें उन छात्रों को शामिल किया गया है, जिनके आवेदन शिक्षण संस्थानों से अग्रसारित नहीं हो सके, पीएफएमएस से रिजेक्ट हो गए अथवा अन्य कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका।


निर्धारित समयसारिणी के अनुसार त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने का कार्य 16 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित एवं पात्र डाटा को अग्रसारित करने की अवधि 17 से 19 सितंबर तक निर्धारित है। वहीं जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करने की प्रक्रिया 17 से 25 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पात्र छात्रों एवं संबंधित शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने की अपील की है, ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कक्षा में मोबाइल से दूरी, पढ़ाई पर पूरा जोर

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें