BREAKING

Jaunpur News: समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय का सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज वरिष्ठ समाजसेवी रामजी उपाध्याय का महदा, बहरीपुर स्थित उनके आवास पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके बड़े बेटे तथा मुंबई के युवा व्यवसाई हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे। रामजी उपाध्याय समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय व्यक्ति हैं। गरीबों की मदद से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों में वह हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। श्री उपाध्याय समाजसेवी होने के साथ-साथ कवि और शायर भी हैं। उन्होंने अनेक सुंदर कविताएं और शेर लिखा है। उनके छोटे बेटे रघुवंश उपाध्याय जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक तथा बहु श्रीमती ज्योतिका उपाध्याय इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर  सामाजिक कल्याण के कार्य किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड अध्यक्ष बनी अंजू सिंह 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें