BREAKING

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाज विकास क्रांति पार्टी: अशोक सिंह

Jaunpur News: Samaj Vikas Kranti Party to contest Assembly elections in Uttar Pradesh in alliance with Congress: Ashok Singh

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाली संभावित सरकार को उनकी पार्टी बिना किसी शर्त के समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी द्वारा व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और इसका उद्देश्य प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन लाना है।

अशोक सिंह ने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन वर्ष 2023 में हुआ था। स्थापना के बाद से ही पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और देशभर में अपनी पहचान बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने देश के विभिन्न राज्यों से 40 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में समाज विकास क्रांति पार्टी का संगठन देश के कई राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और लगातार विस्तार कर रहा है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस के साथ मिलकर उनकी पार्टी प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उनका कहना था कि प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों से परेशान है। ऐसे में विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की आवश्यकता है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों, उनकी राजनीतिक सोच और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर समाज विकास क्रांति पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आज औपचारिक रूप से यह घोषणा की जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  काशीराम आवास सिद्धिकपुर में गंदगी का अंबार, महीनों से नदारद सफाईकर्मी

अशोक सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस और समाज विकास क्रांति पार्टी का गठबंधन प्रदेश की जनता के लिए एक मजबूत और सकारात्मक विकल्प साबित होगा। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और गठबंधन के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और जनता विकास, रोजगार तथा जनकल्याण के मुद्दों पर अपना निर्णय देगी। समाज विकास क्रांति पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदेश में नई राजनीतिक दिशा देने के उद्देश्य से पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें