BREAKING

Jaunpur News: दो डंपरों को बचाने में सड़क किनारे फंसी यात्री बस, सभी यात्री सुरक्षित

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पास बुधवार सुबह एक यात्री बस सड़क किनारे मिट्टी में फंस गई। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दो डंपरों को बचाने के लिए बस को सड़क के किनारे उतार दिया। दुर्घटना में चालक समेत सभी यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार, बस बंधवा से बाबतपुर की ओर जा रही थी। चालक लालचंद ने बताया कि जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर गोपालापुर के पास मोड़ पर सामने से आ रहे दो डंपरों को बचाने के प्रयास में बस के दो पहिए सड़क किनारे मिट्टी में धंस गए, जिससे बस एक तरफ झुक गई।


बस में सात यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  काशीराम आवास सिद्धिकपुर में गंदगी का अंबार, महीनों से नदारद सफाईकर्मी

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें