BREAKING

Jaunpur News: खड़ंजा उखाड़ने के बाद नहीं बना रास्ता, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ग्राम सभा पूरनपुर में बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों, किसानों और छात्रों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले खड़ंजा लगा हुआ था। ग्राम प्रधान द्वारा पुराने खड़ंजे को उखाड़ दिया गया, लेकिन अब तक नया खड़ंजा नहीं लगाया गया है। बारिश होने पर रास्ते पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ फैलने से समस्या गंभीर हो जाती है।


स्थानीय निवासी सुनील कुमार और अनु कुमारी ने बताया कि रास्ता खराब होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है, जबकि छात्रों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मार्ग पर खड़ंजा लगवाने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने बिजली के खंभों को प्लास्टिक से ढका

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें