BREAKING

Jaunpur News: तीन वांछित अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।


पुलिस के अनुसार, बक्सा थाना क्षेत्र के उटरूखुर्द गांव निवासी कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव के खिलाफ 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। कुन्दन यादव थाना बक्सा में दर्ज मुकदमा संख्या 434/2026 में वांछित है। उसके खिलाफ धारा 308(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छह दिन खुलेगा कार्यालय, ऑनलाइन सेवाओं के लिए बनेगी तकनीकी टीम

इसी तरह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक मामले में वांछित दो अन्य अभियुक्तों पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें जानसन यादव पुत्र लालता यादव निवासी बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं और सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी देवापार बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं शामिल हैं।


पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त थाना नेवढ़िया में दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026 में वांछित चल रहे हैं। इनके खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 117(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें