BREAKING

Jaunpur News: शिकायत के बाद दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिली राहत

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक के पास सड़क में बने गड्ढों की शिकायत का रेलवे विभाग ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार रात मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। रात करीब 11 बजे रेलवे की टीम ने जेसीबी की मदद से रबर लेवल क्रॉसिंग पैड की मरम्मत कराई। इससे क्रॉसिंग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है।


क्रॉसिंग के पास सड़क पर बने गड्ढों के कारण टोटो, बाइक और चार पहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। एक दिन पहले इसी गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया था। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी कई बाइक सवार यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।


शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य कराया। कार्य के दौरान मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस भी तैनात रही। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का मार्ग परिवर्तित कराया गया। रेलवे की त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताते हुए क्रॉसिंग की नियमित निगरानी की मांग की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो-तीन दिन से लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव, इलाके में मची सनसनी

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें