BREAKING

Jaunpur News: रामपुर पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद किया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को दर्ज गुमशुदगी के मामले में करीब 20 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा युवक की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  अज्ञात वाहन की चपेट में साइकिल सवार राजगीर की मौत 

लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने आकाश गुप्ता पुत्र रामबली गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-03, रामपुर को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सकुशल मिलने से काफी समय से परेशान परिजनों की चिंता खुशी में बदल गई।


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक छितेश्वरनाथ तिवारी और कांस्टेबल विनोद यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें