BREAKING

Bareilly News: जिला जेल में भाइयों को बांधी राखी

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। जिला जेल में निरुद्ध 110 बंदियों से 274 बहनो / भाईयो / बच्चों ने रक्षाबन्धन के पर्व पर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर तिलक किया।  रक्षा बंधन पर्व कारागार में मना कर संबंध, सौहार्द, प्रेम का अनूठा संदेश दिया। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के आदेशानुसार व पीसी मीना, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर-प्रदेश के निर्देशानुसार श्रद्धा व आस्था के पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर कारागार में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों की उनके परिजनो /भाई बहनों से मुलाकात करवाने हेतु कारागार प्रशासन की और से जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने रक्षा बंधन पर्व पर बहनों परिजनों को जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलाई व्यवस्था को अनुकूल बनाते हुए रक्षाबन्धन का पर्व को पूर्ण अनुशासन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही जेल के बाहर आकर मिलाई को प्रार्थना पत्र दिया था। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशानुसार कारागार पर 01 इंसपेक्टर, 02 सब इंसपेक्टर, 02 महिला सबइंसपेक्टर, 05 हेड कान्सटेबुल, 04 महिला हेड कान्सटेबल द्वारा सकिय, सतर्क सहयोग प्रदान किया गया था। कारागार में निरुद्ध 110 बंदियों से 274 बहनो / भाईयो / बच्चों ने रक्षाबन्धन के पर्व को कारागार में मनाया। इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा मुलाकातियो के जलपान की व्यवस्था की गयी। समिति की तरफ से आर्येन्द्र चौहान, सचिव  अनिल सिंह, संयुक्त सचिव अशोक कुमार एवं प्रान्तीय सचिव जी के पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गरीब शक्ति दल की ओर से जिला अध्यक्ष बहन चमेली देवी द्वारा जिन बंदियो के परिजन मुलाकात हेतु नहीं उनको भी राखी बांधी गयी। जेल अधीक्षक डॉ आलोक शुक्ला ने बताया कि कारागार मंत्री के आदेशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक कारागार उ प्र के निर्देशानुसार रक्षाबन्धन की व्यवस्था को अत्यन्त सुगम बना कर कारागार में त्योहार मनाया गया।  यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी बंदी व उसके परिजनों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी का सामना न करना पड़े। सुशील कुमार वर्मा, जेलर, राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी एवं  देवदत्त उप जेलर, यादवेन्द्र मोहन, फार्मासिस्ट एवं कारागार कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: साहित्य परिषद ने छः साहित्यकारों को राधेश्याम कथावाचक सम्मान से किया विभूषित



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें