BREAKING

Jaunpur News: हरे पेड़ से तार बांधकर विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामनगर विकासखंड के उसरांव ग्राम पंचायत की गौतम बस्ती में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां बिजली के खंभे के बजाय हरे पेड़ से तार बांधकर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कई महीनों से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: जय गदाधारी कांवरिया संघ द्वारा भव्य कावड़ यात्रा संपन्न

बताया गया कि 13 फरवरी 2026 को अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से रास्ते में लगा बिजली का खंभा गिर गया था। शिकायत पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभा हटाने के बाद तार को हरे पेड़ से बांधकर आपूर्ति बहाल कर दी। कर्मचारियों ने जल्द नया खंभा लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी व्यवस्था नहीं बदली।


ग्रामीण राजेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि खंभा लगाने के नाम पर वाहन मालिक से पैसे भी लिए गए थे। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल नया खंभा लगाकर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था कराने की मांग की है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें