Delhi News: संत निरंकारी मिशन 23 अगस्त को लगाएगा 10 लाख पौधे
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन की ओर से ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ अभियान चलाया जा रहा है। मिशन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना और समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।
मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुआ यह अभियान अब देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुका है। देश के विभिन्न राज्यों में अब तक करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर श्रद्धालु और सेवादार पौधों की देखभाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संस्कृति से जुड़ने का बेहतरीन माध्यम है सावन: डॉ. रसिकेश
अभियान के छठे चरण का शुभारंभ 23 अगस्त, रविवार को देशभर में एक साथ किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 630 स्थानों पर लाखों श्रद्धालु एवं स्वयंसेवक करीब 10 लाख पौधे लगाएंगे।
अभियान की खास बात यह है कि पौधे लगाने के बाद उनकी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होगी। मिशन की ओर से प्रत्येक पौधे की तीन से पांच वर्ष तक नियमित देखभाल की जाएगी। इसका उद्देश्य पौधों को विकसित कर सघन लघु वनों का रूप देना, जैव विविधता को बढ़ावा देना और स्थानीय पर्यावरण को मजबूत करना है।
मिशन का मानना है कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ लोगों से पौधारोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई है।
![]() |
| Ad |

.jpeg)
