BREAKING

Jaunpur News: किसानों को मशरूम और मखाना खेती से जोड़ें: सीडीओ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में उद्यान विभाग की जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन और मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।


जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मशरूम इकाई लगाने और मखाना की खेती के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रचार-प्रसार और किसान गोष्ठियां आयोजित करने को कहा गया।


जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मखाना की खेती के प्रशिक्षण के लिए किसानों को बिहार एक्सपोजर विजिट पर ले जाने की योजना प्रस्तावित है। वहीं मौनपालन योजना के तहत नए मौनपालकों को जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है।


बैठक में माइक्रो इरीगेशन योजना के लाभ बताते हुए कहा गया कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई से पानी, समय और श्रम की बचत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होती है। लघु एवं सीमांत किसानों को ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर पर 90 प्रतिशत तक तथा पोर्टेबल स्प्रिंकलर और रेनगन पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Article: मिलावटखोर माफिया बनाम शासन प्रशासन

सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक प्रगतिशील किसानों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने और गोष्ठियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।


प्रगतिशील किसान सूर्यमणि यादव ने आम के बाग में ड्रिप सिंचाई संयंत्र लगाने से हुए लाभ की जानकारी दी। आम महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने पर सीडीओ ने उन्हें बधाई दी।


जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना जिले के डोभी, रामनगर, सुईथाकला, मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर विकासखंडों में संचालित है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें