BREAKING

Jaunpur News: बीएमएस ने 17 मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़ी 17 मांगों के समाधान की मांग की। संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्धारित मानदेय, आशा व आशा संगिनी को स्थायी करने तथा संविदा कर्मचारियों के लिए समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करने की मांग उठाई।

बीएमएस ने एनएचएम कर्मचारियों को बीमा सुविधा, उचित सुरक्षा उपकरण और सामाजिक सुरक्षा देने, 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने तथा स्थानांतरण के नाम पर उत्पीड़न रोकने की मांग की। पटरी-रेहड़ी दुकानदारों, ई-रिक्शा चालकों, स्ट्रीट वेंडरों, दिहाड़ी और ग्रामीण मजदूरों सहित अन्य श्रमिक वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।


संघ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्पष्ट नियमावली बनाने तथा मिड-डे मील कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की मांग की। ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कांवड़ियों का जत्था काशी के लिए रवाना

पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


आरएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर जलालपुर और राम आधार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें