BREAKING

Jaunpur News: हथेरा शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लॉक अंतर्गत हथेरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिला-पुरुष मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

नागपंचमी के अवसर पर भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा की गई। मंदिर के गर्भगृह में भगवान हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन सोमवार और नागपंचमी एक साथ पड़ने से पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीएमएस ने 17 मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय नईगंज तिराहा (निकट पेट्रोल पम्प) जौनपुर की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें