Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में मना 80वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर, जौनपुर में 80 वाँ स्वतन्त्रता दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया इसके पश्चात् शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने माता सरस्वती व बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इसके बाद छात्रों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ओजपूर्ण और देश भक्ति से ओतप्रोत भाषण व नाटक प्रस्तुत किये इसके बाद निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने अपने सम्बोधन में भारतीय स्वतन्त्रता के विषय में जानकरीयाँ दी और सभी छात्रों एवं शिक्षकों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाये दी। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रो का उत्साह वर्धन और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)