BREAKING

Jaunpur News: सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम


नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: लोनिया पट्टी गांव में बुधवार सुबह सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से  स्वजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी 13 वर्षीय सुजीत चौहान  पुत्र अमरेज सुबह घर में सोकर उठने के बाद बिस्तर से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान नीचे बैठे सर्प ने उसके पैर में डस लिया। किशोर ने तत्काल स्वजनों को पैर में सर्प के काटने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लगधरपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान


पहले तो स्वजन  उसे लेकर स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया ही था कि उसकी हालत और बिगड़ने लगी। चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी किशोर की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है।


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें