BREAKING

Jaunpur News: सावन के चौथे सोमवार को त्रिलोचन महादेव धाम में उमड़ा सैलाब

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर के बाहर करीब 200 मीटर लंबी कतार लग गई। सुबह 8 बजे तक करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा त्रिलोचन महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।


मुख्य पुजारी रविशंकर गिरी उर्फ सोनू ने बताया कि रात्रि आरती के बाद भोर करीब 2:30 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और मालाएं अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। नागपंचमी के अवसर पर नाग देवता का विशेष पूजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से कोंकण के लिए 93 बसों की मुफ़्त सुविधा 

भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर महिला पुलिस, सिविल पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमें भी सतर्क रहीं। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दर्शन के बाद सोनम कंस्ट्रक्शन परिवार के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।


वहीं, सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां करीब 500 मीटर लंबी दो कतारें लगीं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था संभाली।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें