BREAKING

Jaunpur News: विवाहिता की फांसी से संदिग्ध मौत, पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शनिवार को 32 वर्षीय विवाहिता की फांसी के फंदे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


बहादुरपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव की शादी मेहरी गांव निवासी रामपति यादव की पुत्री मधु यादव से हुई थी। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सुरेंद्र यादव रोडवेज में संविदा पर परिचालक के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सार्वजनिक पेयजल मशीन खराब, राहगीरों समेत लोगों को हो रही परेशानी

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद मधु अपने कमरे में चली गई थी। भोर में परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें