BREAKING

Jaunpur News: तहसील परिसर में खराब हैंडपंप से बढ़ी परेशानी, वादकारियों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील परिसर स्थित पिंक शौचालय के पास लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे तहसील आने वाले वादकारियों, महिलाओं और अधिवक्ताओं को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मूत्रालय का उपयोग करने के बाद हाथ-पैर धोने और पानी पीने के लिए लोग इसी हैंडपंप पर निर्भर थे।

Jaunpur News: Malfunctioning handpump in the tehsil complex causes inconvenience; litigants demand immediate repair.

दूर-दराज से पहुंचे वादकारी सचिन, तिलकधारी, अहमद और राजकुमार ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं के अनुसार, पिछले सप्ताह नगर पंचायत ने इसकी मरम्मत कराई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद हैंडपंप दोबारा खराब हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी के अनिल पाल बने इसरो में वैज्ञानिक, देशभर में 16वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर का मान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हैंडपंप की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कर जल्द चालू कराया जाए, ताकि तहसील परिसर में आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें