BREAKING

Jaunpur News: बरसठी के अनिल पाल बने इसरो में वैज्ञानिक, देशभर में 16वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जौनपुर का मान

Jaunpur News: Anil Pal from Barsathi has become an ISRO scientist, bringing honor to Jaunpur by securing the 16th rank nationwide.

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। बरसठी विकासखंड के दतांव गांव निवासी अनिल पाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने देशभर के 31 चयनित अभ्यर्थियों में 16वीं रैंक हासिल कर यह सफलता प्राप्त की।

अनिल की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर उनका स्वागत किया। उनके पिता राम अचल पाल भेड़-बकरी चराकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। आर्थिक अभावों के बावजूद परिवार ने उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला हुई

अनिल ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट सुभाष इंटर कॉलेज, कटवार से किया। इसके बाद प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। 29 वर्ष की आयु में उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर इसरो में वैज्ञानिक बनने का सपना साकार किया। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें