BREAKING

Jaunpur News: न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, डीएम-एसपी से लगाई गुहार

नया सवेरा नेटवर्क

सरपतहां। थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर सहखातेदारों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर कथित रूप से जबरन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। मामला आराजी संख्या 564 से संबंधित है, जिस पर उपजिलाधिकारी शाहगंज के न्यायालय में धारा 116 के तहत वाद और सिविल न्यायालय में विभाजन का मामला विचाराधीन बताया गया है।

सहखातेदार अशोक कुमार, दिनेश कुमार और रमेश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि विपक्षी लवकुश पुत्र धिरीउ और मीरा पत्नी लवकुश मजदूरों व मिस्त्रियों को लगाकर भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। प्रार्थियों के अनुसार, निर्माण से पहले भूमि की पैमाइश भी नहीं कराई गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

प्रार्थियों ने बताया कि 19 अगस्त को एसडीएम न्यायालय में भी शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद निर्माण जारी है। उन्होंने विवाद बढ़ने की आशंका जताते हुए डीएम-एसपी से तत्काल हस्तक्षेप, निर्माण रुकवाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। आवेदन 21 अगस्त को दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेंट थॉमस चौराहे पर जाम से जूझते स्कूली बच्चे, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें