BREAKING

Jaunpur News: खेतासराय पुलिस ने शांति भंग में 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम पाराकमाल से दो, पोरई खुर्द से दो, गयासपुर नोनारी से दो तथा सुम्बुलपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रईश अहमद, अकिल अहमद, मो. अली मुल्लाह, इकशाद अहमद, दिलशाद अहमद, हिटलर खान, सुभान, समीउल्लाह और बृजमोहन शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, गुलाबचन्द्र सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयत्न: सुखराम मौर्य

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें