Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयत्न: सुखराम मौर्य
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में रविवार को स्व. सुखराम मौर्य की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वहां पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहयोग करके समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम किया गया। जिसमें डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य द्वारा अपने पिता की याद में श्रवण बाधित, शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक, मनोवैज्ञानिक दिव्यांग, मुक-बधिर बच्चों को स्पोर्ट्स शूज तथा कापी-कलम वितरित किया। इस अवसर पर स्व. सुखराम मौर्य की पत्नी छब्बी देवी, उनके पुत्र डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य, पौत्र डॉ. ज्ञान प्रकाश मौर्य परिवार के सदस्य एवं स्वजन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिव्यांग स्कूल के संचालक विनोद कुमार एवं महिला सहायिकाओं ने इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता इडुनिक पब्लिकेशन के संस्थापक डॉ. अरविन्द कुमार यादव ने दिव्यांग बच्चों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले ऐसे बच्चों को दैवीय प्रकोप, जादू-टोना-टोटका, भूत-प्रेत, पिसाच-छाया से जोड़कर देखा जाता था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गौरी शंकर इंटरनेशनल स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस
किंतु 19वीं सदी में फ्रांस में ऐसे बच्चों पर इटार्ड और लूई ब्रेल ने समाज का ध्यान आकृष्ट कराया और सैकड़ो विशिष्ट बच्चों का कंसेप्ट आया। भारत में 1981 में विकलांग बच्चों की तीन श्रेणियां- चलन विकलांग, श्रव्य विकलांग, दृश्य विकलांग बनायी गयी। पीडब्ल्यूडी एक्ट 1995 में सात श्रेणियां और आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में अब कुल 21 तरह के लोगों को विकलांगता की श्रेणी में रखा गया है इन्हें अब विकलांग की जगह दिव्यांग शब्द से संबोधित किया जाता है। ऐसे बच्चों को सरकार चार प्रतिशत आरक्षण, आने-जाने में किराए में छूट, विशेष प्रशिक्षित शिक्षक की व्यवस्था कर तथा अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराती है।
दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयत्न समाज को करना चाहिए। ऐसे बच्चों की उपेक्षा के बजाय आगे आकर सहयोग करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मेवालाल मौर्य, कामता प्रसाद मौर्य, राजबहादुर यादव, समरजीत मौर्य, अरविन्द मौर्य, मिथिलेश मौर्य, गौरव मौर्य, आस्विक मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)