BREAKING

Jaunpur News: 27 अगस्त को पीयू में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे उद‍्घाटन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और मेरा युवा भारत (माई भारत) जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को श्रेणी-ए में चुना गया है। यहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण होने के साथ दो-तरफा संवाद की सुविधा रहेगी। वहीं सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर और महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय, गरुआ, मकसूदपुर को श्रेणी-बी में शामिल किया गया है, जहां एकतरफा संवाद की व्यवस्था होगी।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से होगी। इसके बाद स्थानीय खिलाड़ी के साथ परिचर्चा, जनप्रतिनिधियों का संबोधन और 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल पारितंत्र मजबूत करने, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, शासन में युवा नेतृत्व और विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर सुझाव लिए जाएंगे। युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें