BREAKING

Jaunpur News: केराकत पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर के केराकत थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरांवा बेलहरी निवासी रामचंदर उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में ग्राम न्यायालय तहसील केराकत, जौनपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, वारंट के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वाहन में टक्कर के बाद युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें