BREAKING

Jaunpur News: 18 कैरेट बताकर बेचे आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम, दुकानदार व पिता पर मुकदमा


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर/बक्शा। धनियामऊ बाजार में आभूषणों की कथित कम शुद्धता को लेकर बक्शा पुलिस ने आभूषण व्यवसायी और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 कैरेट सोना बताकर बेचे गए आभूषणों की जांच में शुद्धता एक कैरेट से भी कम मिली।

यह भी पढ़ें | जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा निवासी रविशंकर के मुताबिक, उन्होंने 24 नवंबर 2025 को बहन की शादी के लिए मां के साथ धनियामऊ बाजार स्थित शनि ज्वेलर्स/राकेश आभूषण से 18 कैरेट सोने की चेन खरीदी थी। 15 अगस्त 2026 को इसी दुकान से दो जोड़ी झुमके भी खरीदे।


बाद में गुणवत्ता पर संदेह होने पर उन्होंने जौनपुर शहर की एक अन्य दुकान पर आभूषणों की जांच कराई। आरोप है कि जांच में अलग-अलग आभूषणों की शुद्धता 8, 4, 3, 2, 1 कैरेट और कुछ की एक कैरेट से भी कम पाई गई।


रविशंकर का आरोप है कि शिकायत करने पर दुकानदार राजेश और उसके पिता रामदेव ने गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने और शव गायब करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 432/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें