BREAKING

Jaunpur News: स्कूली वैन और निजी बस में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस और स्कूली वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। वैन में सवार कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुजानगंज विकासखंड के मधपुर गांव स्थित डीआरएम इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। धर्मपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।





नया सबेरा का चैनल JOIN करें