BREAKING

Jaunpur News: बारिश और जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।


निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहने के बावजूद सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।




नया सबेरा का चैनल JOIN करें